15 часы - перевести

🔴 ईरान में जश्न का माहौल, सड़कों पर उमड़ी भीड़

ईरान के कज़ार (कजरुन) शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के समय बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ नारेबाजी करती और हाथ उठाकर खुशी जाहिर करती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह जश्न देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस पर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

image