17 часы - перевести

इजरायल ने इतिहास रचते हुए पहली बार लेजर लाइट से शक्तिशाली रॉकेट को मार गिराया है। जिस आयरन बीम की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही थी वो आखिरकार कामयाब हो गया है। हिज्बुल्लाह ने देर रात इजरायल पर लेबनान से भीषण हमला शुरू कर दिया है। इस दौरान रॉकेट और मिसाइल हमले किए गये थे जिन्हें रोकने के लिए पहली बार इजरायल ने आयरन बीम को एक्टिव किया था। इसने रॉकेट को रोकने की अपनी क्षमता युद्ध के मैदान में साबित कर दी है। इजरायल ने आयरन बीम से रॉकेट को इंटरसेप्ट करने का एक वीडियो भी जारी किया है जो उसकी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बादशाहत को दिखाता है।

image