6 heures - Traduire

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के जल्दी बाहर हो जाने के बाद #पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PC ने खिलाड़ियों पर 50 #लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR) का जुर्माना लगाने का फैसला किया।
बोर्ड के इस कदम को देख पूर्व दिग्गज #ऑलराउंडर शाहिद #अफरीदी काफी नाराज हो गए हैं। अफरीदी ने इसे बोर्ड की "छोटी सोच" करार दिया और कहा कि ये जुर्माना नहीं है। शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, "यह फैसला समझ से परे है। यह छोटी सोच है। 50 लाख रुपये से क्या होगा? यह #जुर्माना नहीं है।" उन्होंने सवाल किया कि जुर्माना क्यों लगाया जा रहा है। अफरीदी ने सुझाव दिया कि खराब प्रदर्शन करने वालों को फर्स्ट-क्लास #क्रिकेट में भेजा जाए और कुछ खिलाड़ियों को 2 साल के लिए #टीम से बाहर किया जाए। उन्होंने बेहतर वर्कलोड मैनेजमेंट की भी मांग की।
अफरीदी ने कहा कि जिन्हें रेस्ट चाहिए, उन्हें रेस्ट दे दो। खिलाड़ियों में बदलाव लाओ, यह सजा काफी है। साथ ही अफरीदी का मानना है कि इतने बड़े फ्लॉप शो के बाद सिर्फ 50 लाख का जुर्माना #सजा की तरह नहीं लगता। उन्होंने कहा कि यह छोटी सोच का नतीजा है, इतने पैसे से क्या होगा? यह सजा की तरह भी नहीं लगता।
पाकिस्तान की टीम इस #वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में भी अपनी जगह पक्की करने के लिए संघर्ष करती दिखी। #भारत के खिलाफ मिली करारी हार और इंग्लैंड से मिली शिकस्त ने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया, जिसके बाद बोर्ड और #खिलाड़ियों की कड़ी आलोचना हो रही है।
#t20worldcup2026 #shahidafridi #pakistan #ambalafastnews #cricket

image