हाल ही में जब UAE में उड़ानें रद्द होने और होटलों की बुकिंग कैंसिल होने के कारण सैकड़ों भारतीय यात्री सड़क पर आ गए थे, तब राजस्थान के मेड़ता सिटी के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी धीरज जैन उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए।
पिछले 11 साल से UAE में काम कर रहे धीरज जी ने बिना कोई पल गंवाए अजमान स्थित अपने बड़े फार्महाउस के दरवाजे इन फंसे हुए भारतीयों के लिए खोल दिए। उन्होंने दुबई और आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित लाने के लिए 11 गाड़ियाँ भेजीं।
वर्तमान में उनके फार्महाउस पर करीब 200 लोग ठहरे हुए हैं, जिनके रहने, खाने और आने-जाने की पूरी व्यवस्था धीरज जी अपनी तरफ से बिल्कुल मुफ्त कर रहे हैं! उन्होंने साबित कर दिया है कि अपना देश केवल नक्शे की सीमाओं से नहीं, बल्कि दिलों से जुड़ा होता है।
#dheerajjain #realhero #humanity #dubaiindians #uaeupdates #rajasthanpride #mertacity #janbalnews #inspirationalstory