15 uur - Vertalen

झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। करारी स्थित भारत पेट्रोलियम प्लांट से लोड होकर गजनेर (कानपुर देहात) के लिए जा रहा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक में कुल 524 सिलेंडर लदे थे, जिनकी कीमत लगभग 17,35,051 रुपये बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP 93 BT 3341 करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन प्लांट से 2 मार्च 2026 को सिलेंडर भरकर रवाना हुआ था। होली पर्व के चलते ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर दिया गया और चालक घर चला गया। इसी दौरान 6 मार्च को तड़के करीब 17 बजे अज्ञात व्यक्ति ट्रक को लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रक का GPS भी तोड़ दिया, ताकि लोकेशन ट्रैक न हो सके।

image