16 saat - çevirmek

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध ने क्रूड ऑयल में उबाल को और तेज कर दिया है। इस वजह से 9 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया है। सोमवार को बाजार खुलते ही कच्चे तेल की कीमतें करीब 22 प्रतिशत तक बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं। इससे पहले पिछले सप्ताह भी कीमतों में रिकॉर्ड 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। tradingeconomics के मुताबिक,यह उछाल इसलिए देखने को मिला क्योंकि मध्य पूर्व के प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती शुरू कर दी है। दरअसल, ईरान युद्ध के कारण दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक होरमुज़ जलडमरूमध्य बंद बना हुआ है, जिससे वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

image