सरकारी नौकरी करते हुए देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC की तैयारी करना और उसमें टॉप रैंक हासिल करना... यह साबित करता है कि अगर इंसान के इरादे फौलादी हों, तो समय की कमी भी उसका रास्ता नहीं रोक सकती!
पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले होनहार सुनावरदीप सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 76वीं रैंक हासिल कर पूरे पंजाब का नाम रोशन कर दिया है। सबसे बड़ी प्रेरणा की बात यह है कि सुनावरदीप वर्तमान में फरीदकोट के 'सहकारी विभाग' में इंस्पेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं। अपनी नौकरी की पूरी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने IAS बनने का अपना लक्ष्य कभी नहीं छोड़ा!
सुनावरदीप ने पुणे से बीटेक (मैकेनिकल) और पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से एमटेक की पढ़ाई की है। उनके माता-पिता दोनों शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। 2022 और 2024 में असफलता मिलने के बाद भी वे टूटे नहीं, और अपने 'तीसरे प्रयास' में उन्होंने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सुनावरदीप अब पंजाब कैडर में ही रहकर अपने राज्य और जरूरतमंदों की सेवा करना चाहते हैं।
#sunawardeepsingh #upsctopper #upsc2025 #faridkot #punjabpride #janbalnews #motivation #successstory #iasofficer

image