मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी 'समृद्धि यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं. कैबिनेट सचिवालय विभाग के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत सुपौल और मधेपुरा से होगी, 10 मार्च को सुपौल और मधेपुरा, 11 मार्च को अररिया और किशनगंज, 12 मार्च को पूर्णिया और कटिहार, 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया और 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा में समृद्धि यात्रा करेंगे.