4 hrs - Translate

महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की अग्रदूत, महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में शिक्षा का अलख जगाया, जब समाज अनेक कुरीतियों और भेदभाव से जकड़ा हुआ था।
उन्होंने देश के प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना कर न केवल महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया, बल्कि समाज में समानता, स्वाभिमान और जागरूकता का मजबूत आधार रखा।
महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

image