Congratulation team India 👏🙏🎉🌻
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के कुछ घंटों बाद ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ बजरंगबली के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
फाइनल मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसमें संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की अहम पारी खेली। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19वें ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली क्रिकेट इतिहास की पहली टीम बन गई है।