6 ساعة - ترجم

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिखा सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल कर एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी लिखी है। साधारण परिवार से आने वाली शिखा के पिता एक इंटर कॉलेज में चपरासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिवार ने हमेशा उनकी पढ़ाई का पूरा समर्थन किया। शिखा की शुरुआती शिक्षा बुलंदशहर के गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज में हुई और बाद में उन्होंने IP कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

image