8 hrs - Translate

भारत को रूसी तेल की खरीद में छूट दिए जाने पर अमेरिका में विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिका के विपक्षी डेमोक्रेट सांसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मांग कर रहे हैं कि वो भारत को प्रतिबंधों में दी गई छूट तुरंत वापस लें. इस हंगामे के बीच भारत की रिफाइनरियां जमकर रूसी तेल खरीद रही है.

भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मार्च डिलीवरी के लिए कम से कम 60 लाख बैरल रूसी तेल खरीदा है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ऑयल इंडस्ट्री से जुड़े दो सूत्रों ने रिलायंस की इस खरीद की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ईरान में चल रही अमेरिका-इजरायल की जंग के बीच मध्य-पूर्व के देशों से तेल की सप्लाई बहुत अधिक प्रभावित हुई है.

image