आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा देहरादून महानगर महिला मोर्चा द्वारा “महिला सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में प्रेरणादायी योगदान देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महिला मोर्चा की थीम “श्री अन्न (मिलेट्स)” के अंतर्गत मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा महिलाओं को श्री अन्न के पोषण, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े महत्व की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमती गीता पुष्कर धामी जी, संस्थापक Sewa Sankalp Foundation, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूचि भट्ट जी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता वच्छानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी, देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना जी, राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट जी, राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल जी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह जी सहित अनेक गणमान्यजन एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
BJP Uttarakhand BJP Mahila Morcha Uttarakhand Ruchibhattbjp j