7 horas - Traduzir

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कटनी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें चार युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे जगतपुर-उमरिया मार्ग पर हुई। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

image