4 часы - перевести

शादी दहेज में थार मांगने की जिद, लड़की ने रिकॉर्डिंग से पलट दिया पूरा खेल।” 🚨

शादी से पहले दहेज को लेकर हुई एक बातचीत ने पूरे मामले को पलट कर रख दिया। बताया जा रहा है कि लड़के की तरफ से दहेज में थार गाड़ी की मांग की गई थी। लड़के ने फोन पर लड़की से कहा कि अपने पिता से कहकर आल्टो की जगह थार दहेज में दिलवाओ।

लड़की ने इस बातचीत को चुपचाप रिकॉर्ड कर लिया। जब लड़का बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा, तो उसे पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई है।

इस बात को लेकर मौके पर काफी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के सामने लड़की ने दहेज मांगने की रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर दिखा दी।

image