4 horas - Traducciones

🚨 BREAKING NEWS
🚬 ₹7 की सिगरेट को लेकर हुआ खौफनाक विवाद!
कानपुर में ₹7 की सिगरेट पीने के बाद पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में आकर दुकानदार की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी।
बताया जा रहा है कि युवक सिगरेट के ₹7 देने के बजाय ₹5 देने पर अड़ा हुआ था। जब दुकानदार ने पूरे पैसे मांगे तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्साए युवक ने दुकानदार के हाथ पर हमला कर दिया और उसकी उंगली दांत से काट दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

image