10 horas - Traducciones

हरियाणा के Faridabad की 23 वर्षीय महिला पायलट Deepika Adhana ने जंग जैसे तनावपूर्ण हालात में साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। एक विशेष रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए उन्होंने United Arab Emirates से 169 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बताया जाता है कि जब दीपिका को इस मिशन के बारे में जानकारी मिली तो हालात काफी संवेदनशील थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने परिवार से बात करके इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया। उन्होंने मजाक और भावुक अंदाज में घरवालों से कहा कि “मम्मी, चाचू… आखिरी बार देख लो, शायद फिर न दिखूं”, लेकिन परिवार ने उन्हें रोकने के बजाय हौसला दिया और अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस रेस्क्यू मिशन की खास बात यह थी कि पूरी फ्लाइट का क्रू महिलाओं का था। टीम में कैप्टन और क्रू मेंबर समेत सभी छह सदस्य महिलाएं थीं। फ्लाइट भारत से उड़ान भरकर Ras Al Khaimah एयरपोर्ट पहुंची, जहां से करीब एक घंटे के अंदर 169 भारतीय यात्रियों को विमान में बैठाया गया। इसके बाद विमान ने Indira Gandhi International Airport के लिए उड़ान भरी और सभी यात्रियों को सुरक्षित भारत लेकर आया।

image