3 часы - перевести

हैदराबाद के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पिछले 25 सालों से एक ऐसा चमत्कार रोज हो रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े युवा भी दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। मंदिर परिसर में ही रहने वाली 80 वर्षीय 'राजी' अम्मा की कमर ढलती उम्र के कारण झुक चुकी है, लेकिन उनकी आस्था बहुत ज्यादा मजबूत है।
वे दिन में तीन बार होने वाली आरती और अनुष्ठान के दौरान लगातार 15 मिनट तक 30 किलो वजनी विशाल घंटा बजाती हैं! बिना थके, बिना रुके उनकी यह सेवा देखकर मंदिर के पुजारी और दर्शन करने आए भक्त भी हैरान रह जाते हैं।
80 साल की उम्र में 30 किलो का घंटा लगातार 15 मिनट तक बजाना सिर्फ शारीरिक बल नहीं है, बल्कि यह उस परमेश्वर की दी हुई शक्ति और अटूट विश्वास का प्रमाण है।
#janbal #srivenkateswaratemple #hyderabad #sanatandharma #devotion #hindutemple

image