6 hrs - Translate

राजपूत समाज के गौरव, श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक,
सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की बुलंद आवाज़ उठाने वाले महान व्यक्तित्व
स्वर्गीय ठाकुर लोकेन्द्र सिंह कालवी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर
कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🌺
आपने अपने पूरे जीवन को राजपूत समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।
जब-जब समाज के सम्मान पर आंच आई, तब-तब आपने एक सच्चे योद्धा की तरह आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व किया।
आपके साहस, त्याग और संघर्ष की गाथा सदैव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।
आपने केवल एक संगठन की स्थापना नहीं की, बल्कि समाज को एकजुट करने का महान कार्य किया।
श्री राजपूत करणी सेना के माध्यम से आपने लाखों युवाओं में आत्मसम्मान, एकता और अपने इतिहास के प्रति गर्व की भावना जगाई।
आपका संघर्ष हमें यह सिखाता है कि जब समाज के सम्मान की बात हो, तब हर व्यक्ति को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।
आज भले ही आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपके विचार, आपका साहस और समाज के लिए आपका समर्पण हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।
आपके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र की सेवा करना ही आपके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और हमें आपके आदर्शों पर चलने की शक्ति प्रदान करें।
महामानव के श्री चरणों में शत-शत नमन। 🙏🚩
🙏 यदि आप भी ठाकुर लोकेन्द्र सिंह कालवी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट में “जय राजपूताना” अवश्य लिखें।
ताकि पूरे भारत को पता चले कि समाज आज भी अपने महान नेता को याद करता है।
✍️ अंकित सिंह सनातनी ✍️
जय राजपूताना 🚩
जय श्री राम 🚩
#lokendrasinghkalvi
#rajputsamaj

image