13 horas - Traduzir

.संसद में मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दे को उठाते हुए Raghav Chadha ने समाज में मौजूद सोच पर सवाल खड़े किए। Aam Aadmi Party के सांसद ने कहा कि भारत में शराब और सिगरेट जैसी चीजें खुलेआम बेची जाती हैं, लेकिन आज भी सैनिटरी पैड को अक्सर अखबार में लपेटकर दिया जाता है, जैसे इसे छुपाना जरूरी हो।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता सिर्फ एक निजी विषय नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उनका कहना था कि देश में करोड़ों महिलाएं और लड़कियां हर महीने इस प्राकृतिक प्रक्रिया से गुजरती हैं, इसलिए इसके बारे में खुलकर बात करना और सही सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

#raghavchadha #menstrualhygiene #parliament #womenhealth #genderequality #atreel #aajtaksocial