13 uur - Vertalen

Supreme Court of India से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। तस्वीर में मां Nirmala Rana अपने बेटे Harish Rana के सिरहाने बैठी नजर आ रही हैं। आंखों में आंसू, चेहरे पर दर्द और हाथों से बेटे के सिर को सहलाती मां की ममता जैसे खामोशी से कह रही हो — “जा बेटा… अब तू सुकून से सो जा।” 💔
करीब 13 साल से बेटे को इसी हालत में देख रही मां के लिए यह फैसला जितना बड़ा है, उतना ही दर्द से भरा भी। एक तरफ मां का दिल है जो बेटे को अपने पास रखना चाहता है, तो दूसरी तरफ बेटे की असहनीय तकलीफ है, जिसे देखकर वह हर दिन टूटती रही।
इस मुश्किल घड़ी में मां Nirmala Rana और पिता Ashok Rana दोनों के चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा है। बेटे के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं और गला भर आता है।
यह कहानी सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि उस मां के दिल की सबसे कठिन परीक्षा है, जिसे अपने ही बच्चे के दर्द से मुक्ति के लिए ऐसा फैसला स्वीकार करना पड़ा।
# #supremecourt #emotionalstory #harishrana #nirmalarana #indianews #humanstory #viralnews #heartbreaking #trendingnow #reallifestory 💔 #bharatiyabeats

image