9 часы - перевести

आज ऋषिकेश में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar जी ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर संगठनात्मक कार्य करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा “मन की बात” कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के लिए विस्तृत जानकारी साझा की।

image