11 hrs - Translate

गुजरात के मूल निवासी और महज 21 वर्षीय जैन भिक्षु 'नम्ररत्न विजय महाराज' अपने साथियों के साथ पैदल तीर्थयात्रा (पदयात्रा) पर निकले थे। मांडवी पुलिस के अनुसार, वे सफाले के प्रतापधाम सतीवली से महावीरधाम शिरसाद की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5:15 बजे, भालीवली गांव के पास हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर के कारण कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बेकाबू कार ने सीधे पैदल चल रहे जैन मुनि को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में नम्ररत्न विजय महाराज का देवलोक गमन हो गया।

image