11 horas - Traducciones

अमेरिका के मैनचेस्टर में रहने वाले 78 वर्षीय रिचर्ड पुली आर्थिक तंगी और पत्नी के इलाज का खर्च उठाने के लिए फूड डिलीवरी का काम करते थे। एक दिन ब्रिटनी स्मिथ नामक महिला ने सुरक्षा कैमरे में रिचर्ड को सीढ़ियां चढ़ने में संघर्ष करते देखा। बुजुर्ग की मेहनत देखकर महिला ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और उनके लिए एक ऑनलाइन फंडरेजिंग अभियान शुरू किया।

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और दुनिया भर से लोगों ने मदद की पेशकश की। कुछ ही दिनों में 2.80 लाख डॉलर (लगभग 5 करोड़ रुपये) की राशि जुट गई। इस आर्थिक मदद के बाद अब बुजुर्ग दंपति को इस उम्र में काम करने की आवश्यकता नहीं होगी और वे अपना इलाज आसानी से करवा सकेंगे।

image