24 часы - перевести

क्या आपको पता है कि #shrivenkateswaratemple में 80 वर्ष की राजी पिछले 25 सालों से अनोखी भक्ति की मिसाल पेश कर रही हैं। वह हर दिन पूजा-अर्चना के समय करीब 250 किलो वजनी विशाल घंटे को लगातार 15 मिनट तक बजाती हैं।

मंदिर परिसर में रहने वाली राजी दिन में तीन बार होने वाली पूजा के दौरान यह सेवा निभाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी झुकी हुई कमर और बढ़ती उम्र उनकी आस्था के आगे रुकावट नहीं बनती। उनकी श्रद्धा और समर्पण को देखकर मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु भी हैरान रह जाते हैं।

image