4 hrs - Translate

नमाज रोकने का हक...', रमजान में अल-अक्सा मस्जिद बंद! इजरायल पर भड़के सऊदी-UAE समेत ये मुस्लिम देश

ईरान के साथ चल रहे जंग के बीच इजरायल ने मुसलमानों की सबसे पवित्र मस्जिदों में से एक अल-अक्सा मस्जिद को पिछले 16 दिनों से बंद कर रखा है. रमजान के महीने में इजरायल की इस कार्रवाई से दुनिया के मुस्लिम देशों में भारी नाराजगी है. अरब देशों के समूह अरब लीग ने रविवार को रमजान के दौरान अल-अक्सा मस्जिद बंद करने के इजरायल के फैसले की कड़ी निंदा की है.

अरब लीग ने कहा कि इजरायल को मुसलमानों को वहां इबादत करने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है. एक बयान में अरब देशों के समूह ने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. बयान में कहा गया कि इजरायल की यह कार्रवाई क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा पर गंभीर असर डाल सकती है.

#ramadan #iran #israel #atcard #aajtaksocial

image