12 Std - übersetzen

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने राजधानी काबुल के एक अस्पताल को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है. इसमें 400 लोगों की जान चली गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया गया है.

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने काबुल में नशा मुक्ति केंद्र के इस्तेमाल में हो रहे एक अस्पताल पर हमला किया. इस हमले में 400 मासूमों की जान चली गई.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने भी साफ किया कि हमले बेहद सटीक थे और केवल मिलिट्री ठिकानों और आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया था, किसी भी ऐसे जगह को टारगेट नहीं किया गया जहां आम लोग रहे.

image