19 uur - Vertalen

अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने अपनी 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में भारत से जुड़ी कई अहम सिफारिशें की हैं। आयोग ने अमेरिकी प्रशासन से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) पर लक्षित प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन संगठनों की गतिविधियों और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। इसी आधार पर आयोग ने सुझाव दिया है कि अमेरिकी प्रशासन इन पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदमों पर विचार करे।

● संपत्ति जब्त करने और प्रवेश पर रोक की सिफारिश
• आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो उनमें RSS की संपत्ति जब्त करना और उसके सदस्यों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाना जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।

image