12 hrs - Translate

खेलों के भविष्य के लिए खिलाड़ियों पर केंद्रित नीतियां जरूरी: पीटी ऊषा
भारत इस समय खेलों के अपने सफर के अहम पड़ाव पर है
खेलपथ संवाद
नयी दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा है कि भारत में खेल प्रशासन के लिये नीतियां ऐसी होनी चाहिये कि निर्णय लेने में खिलाड़ियों को केंद्र में रखा जाए। भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआई) के स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन ऊषा ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशासकों और खेल इकाइयों की सर्वोपरि प्राथमिकता खिलाड़ियों की तैयारी, कल्याण और विकास रहे।

image