24 horas - Traducciones

आज नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूज्य स्वामी जी, राज्यसभा सांसद जी ने भेंट की।
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का मंदिर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा बनाना साथ ही पंजाब में आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के नाम पर रखने पर माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर देश के समस्त वाल्मीकि समाज के सफाई मित्रों के लिए वर्गीकरण संबंधी क्रीमी लेयर आरक्षण और सफाई के कार्य से जुड़े लोगों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण चर्चा की गई जिसको माननीय प्रधानमंत्री जी ने बहुत गंभीरता से लिया।
स्वच्छ भारत मिशन सामाजिक समरसता और समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार आदि अनेकों मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
Narendra Modi
PMO India

image
image
image