1 d - Vertalen

13 साल की लंबी रात…
और एक पिता का अटूट संघर्ष।
गाज़ियाबाद का 32 साल का हरीश एक हादसे के बाद कोमा में चला गया।
डॉक्टरों ने कहा
अब उसके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है।
लेकिन एक पिता के लिए उम्मीद कभी खत्म नहीं होती…
माँ हर दिन बेटे को घर की बातें सुनाती थी,
उसे लगता था शायद एक दिन बेटा आँख खोलकर जवाब देगा।
पिता हर दिन उसके सिर पर हाथ फेरते…
उससे बातें करते…
और भगवान से बस एक ही दुआ माँगते
“मेरे बेटे को ठीक कर दो।”
इलाज के लिए उन्होंने सब कुछ लगा दिया…
घर बेच दिया, जमीन बेच दी, जमा-पूँजी खत्म हो गई…
लेकिन बेटे को बचाने की कोशिश नहीं छोड़ी।
दिन बीतते गए…
महीने बीत गए…
और देखते ही देखते 13 साल गुजर गए।
अब हालात इतने मुश्किल हो गए थे कि
घर में इलाज के लिए कुछ भी नहीं बचा था।
दिल पर पत्थर रखकर
उस पिता ने सरकार से इच्छा-मरण (Mercy Killing) की अपील कर दी।
वह अपने बेटे को दर्द में तड़पते नहीं देख पा रहा था…
और आखिर में भारी मन से कहा
“अब उसे भगवान की गोद में छोड़ रहे हैं…”
क्योंकि एक बाप हार नहीं मानता…
वह बस अपने बच्चों के दर्द को खुद सह लेता है।
सच यही है
बाप उम्मीद से नहीं,
अपने बच्चों के प्यार से जीता है। ❤️
#बाप #पिता #पापा #बापका_प्यार #पिताकाप्यार

image