24 ore - Tradurre

नितेश तिवारी की 'रामायण' जब से अनाउंस हुई है, दर्शकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म के बजट से लेकर कास्ट तक की चर्चा जोरों पर है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। रावण की भूमिका में यश और हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आने वाले हैं। फिल्म के अन्य किरदारों की भी चर्चा जोरों पर है। लेकिन, अब उस एक्टर के नाम पर मुहर लग चुकी है, जो नितेश तिवारी की 'रामायण' में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी की 'रामायण' में देश की सबसे चर्चित और सफल सीरीज 'पंचायत' के प्रहलाद चा, यानी फैसल मलिक 'कुंभकर्ण' की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

image