ज के समय में लगभग पूरी दुनिया आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगी। कुछ चुनिंदा लोग ही ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर किए होंगे वरना बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। दिल्ली पुलिस और दूसरे राज्यों की पुलिस भी यह समझ चुकी है कि अगर लोगों से जुड़ना है, उन्हें किसी अपराध के खिलाफ सावधान करना है या फिर कोई जरूरी मैसेज पहुंचाना है तो उन्हें भी इसी प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा और पुलिस यह कर भी रही है।
हम और आप, दोनों ही यह जानते हैं कि इंसान के लिए नशा कितना खतरनाक है मगर कई सारे लोग किसी दूसरे के कहने पर या फिर गलत संगत के चक्कर में या किसी अन्य कारण से नशे के संपर्क में आ जाते हैं। ऐसे ही लोगों को हनी सिंह ने एक जरूरी सलाह या फिर यूं कहें कि संदेश दिया है जिसे दिल्ली पुलिस ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में हनी सिंह कहते हैं, 'मैं हनी सिंह दिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया की तरफ से यूथ को यह सजेशन देना चाहता हूं कि आप ड्रग्स से दूर रहें और जितना हो सके नशों से दूर रहें क्योंकि अगर हमारा यूथ स्वस्थ रहेगा तो हमारा देश भी आगे बढ़ेगा।'
#honeysingh #socialmedia #delhipolice #viralpost #publicawareness #safetymessage