महाराष्ट्र स्थित अहिल्यानगर जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जिले के संगमनेर तहसील के वडगांव पान इलाके में छठी कक्षा की छात्रा पर एसिड हमला होने से इलाके में दहशत फैल गई. छात्रा स्कूल से लौट रही थी ठीक उसी समय एक अज्ञात युवक उसके पास आया और बिना किसी बातचीत के सीधे उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए हैं.