1 د - ترجم

मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच में जारी जंग दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। कतर में हमले के एक दिन बाद अब ईरान के निशाने पर अबू धाबी आ गया है। अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने बताया कि हबशान गैस फैसिलिटी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसमें हाल ही में इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के टुकड़े बिखर गए थे। अधिकारियों ने बाब ऑयल फील्ड और गैस फैसिलिटी पर भी तुरंत काम शुरू कर दिया है। मीडिया ऑफिस ने कहा, 'गैस फैसिलिटी का काम रोक दिया गया है और किसी को चोट नहीं आई है।'

दूसरी ओर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान और उसके सहयोगी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। प्रेस टीवी के अनुसार ईरानी सशस्त्र बल और क्षेत्रीय प्रतिरोधी समूह अमेरिका और इजरायल को निशाना बना रहे हैं। बुधवार 18 मार्च को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और ईरानी सेना ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत कई हमले किए। प्रेस टीवी ने बताया कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद अब तक 63 वेव्स में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। इनमें इजरायल के कब्जे वाले इलाकों में सैन्य ठिकानों और पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

#iran #israel #benjaminnetanyahu #donaldtrump #khemani #middleeastcrisis #israeliranwar #mojtabakhamenei

image