1 D - Traducciones

यूपी में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में बीते बुधवार की दोपहर 5 साल के एक बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था। गड्ढा गहरा होने की वजह से बच्चा उसी फंस गया और बाहर निकल पाया। बाद में उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

पुलिस के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले उमेश कुमार का 5 साल का बेटा देव छपरौला गांव के एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। उमेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। देव बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया था लेकिन वह लौटकर नहीं आ पाया। पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में मातम है।

जान लें कि प्रीत विहार कॉलोनी से निकलने वाला पानी घर से कुछ ही दूरी पर एक गड्ढे में जमा होता है। खेलते समय देव अचानक उस पानी भरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे के गिरने का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला।

#greaternoida #upnews #tragicincident #childdeath #accidentnews #safetyalert

image