17 uur - Vertalen

जनहित में निरन्तर #विकास…
वार्ड सरायनन्दन में जे.पी. नर्सिंग होम से तेलियाना तक प्रस्तावित रोड, नाली एवं पटरी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
₹ 74.6 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अनिल श्रीवास्तव जी से कराया गया। मा. पार्षद श्री मदन मोहन तिवारी जी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही महानगर उपाध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी, श्री अमित राय जी, रविदास मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र पटेल जी, रानीपुर पार्षद प्रतिनिधि श्री अतुल पांडेय जी, श्री पवन यादव जी, श्री मेवालाल मौर्य जी, श्री बृज बल्लभ तिवारी जी, रविदास मंडल महामंत्री श्री अमरनाथ पटेल जी, श्री प्रिंस केसरी जी, श्री अमित गुप्ता जी, श्री निखिल राय जी, श्री सूरज वर्मा जी, श्री अरविंद मौर्या जी, श्री लल्लन पटेल जी, श्री गोविन्द वर्मा जी, श्री विश्वनाथ सिन्हा जी एवं श्री नवीन पाण्डेय जी सहित अन्य सम्मानित जन की।
हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली और प्रत्येक मोहल्ले तक विकास कार्यों को पहुँचाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
मेरा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाए तथा जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है।

imageimage