14 часы - перевести

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
झांसी।वर्ष 2025-26 में खेल निदेषालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार के अनुपालन में जनपद झॉसी में 04 दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन (माउन्ट लिटरा जी स्कूल झाँसी)/वालीवाल/कबड्डी/एथलेटिक्स/हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के द्वितीय दिवस पर प्रातः 11ः00 बजे से मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स झॉसी पर किया गया। बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उ0प्र0 बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डा. रोहित पाण्डेय एवं कर्नल एस.एस. चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन निम्न खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबन्धक शांतनु गौतम द्वारा विजेता/उप विजेता एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान वाले खिलाडियों को पुरस्कृत करते हुये उत्साह वर्धन किया। इससे पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
. कब्बड्डी विजेता टीम बालिका वर्ग - एल0बी0एम0 8 प्वाइंट से विजीय तथा स्टेडियम टीम उप विजेता रहीं।
. बॉलीबाल विजेता टीम -बड़ागांव की टीम विजेता तथा विवेक निरंजन एकेडमी टीम उप विजेता रहीं।
एथलेटिक्स में 100 मीटर बालक वर्ग में - प्रथम- पियूष, द्वितीय-शुभांकर शर्मा, तृतीय-राज यादव।200 मीटर बालक वर्ग में - प्रथम- आर्यन गोस्वामी, द्वितीय-समीर राजपूत, तृतीय-विराट यादव। 400 मीटर बालक वर्ग में - प्रथम- साहिल राजपूत, द्वितीय-कृष्णा, तृतीय-प्रशान्त।

image