4 horas - Traducciones

देशभर में आज चांद नजर नहीं आने के कारण अब ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को मनाई जाएगी। रमजान के पवित्र महीने के समापन के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार खुशी, भाईचारे और एकता का प्रतीक माना जाता है।

धार्मिक संस्थाओं और मस्जिदों की रूयत-ए-हिलाल कमेटियों ने विभिन्न स्थानों से जानकारी जुटाने के बाद यह पुष्टि की कि आज चांद दिखाई नहीं दिया। ऐसे में शुक्रवार को रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और उसके बाद शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शावल महीने की शुरुआत का संकेत देता है, जो चांद दिखने पर तय होता है। इसीलिए अलग-अलग देशों में ईद अलग-अलग दिनों में मनाई जाती है।

पूरे रमजान महीने के दौरान रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं और ईद के दिन इस तपस्या के बाद खुशियां मनाई जाती हैं।

#eidulfitr #eid2026 #ramzan #moonsighting #india #festiva #atcard #aajtaksocial

(Eid-ul-Fitr: Moon Not Sighted; Ramadan Concludes; Eid in India; Month of Shawwal; Fasting; Islamic Calendar; Festival)

image