राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन वृंदावन स्थित 'राधा केली कुंज आश्रम' में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने 'राधे-राधे' कहकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें अध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपराओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।