2 d - Tradurre

धुरंधर 2' के सुनामी के बीच तेलुगु सिनेमा के बड़े सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने भी दमदार शुरुवात से सरप्राइज किया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'धुरंधर 2' का भी तगड़ा क्रेज था. लेकिन इसके बावजूद पवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पवन की फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रूपए का नेट कलेक्शन किया है. 'उस्ताद भगत सिंह' की ओपनिंग इसलिए भी बड़ी है क्योकि तेलुगु राज्यों में 'धुरंधर 2' भी अच्छा बिजनेस कर रही है. 'धुरंधर 2' का जैसा भौकाल है उसके बावजूद भी पवन कल्याण की फिल्म ने जो ओपनिंग की है वो काफी सॉलिड है.

#dhurandhar2 #pawankalyan #ustadbhagatsingh #atcard

( Ustad Bhagat Singh | Pawan Kalyan | Ranveer Singh | Dhurandhar 2 | New Movie 2026 )

image