1 D - Traducciones

दिल्ली से कनाडा जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को आधे रास्ते से U-turn लेकर वापस दिल्ली लौटना पड़ा. वजह थी एअरलाइन की अपनी ऑपरेशनल चूक जो सैकड़ों यात्रियों की परेशानी और करोड़ों रुपयों की बर्बादी का सबब बन गई. 13 घंटे की उड़ान बेकार हो गई. दरअसल, एअर इंडिया ने दिल्ली से कनाडा के लिए बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR मॉडल का विमान भेज दिया. एअर इंडिया के पास बोइंग 777-200 LR को कनाडा में ऑपरेट करने की इजाजत ही नहीं है. इस वजह से यह विमान कनाडा में उतर ही नहीं सकता था. गलती समझते ही ग्राउंड स्टाफ ने पायलट को तुरंत वापस मुड़ने का निर्देश दिया.

image