ईरान ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को निशाना बनाने का दावा कर दुनिया को चौंका दिया। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इसे अमेरिकी सैन्य अहंकार की हार और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में बदलाव बताया। IRGC के एयर डिफेंस सिस्टम ने बताया कि विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया गया। हालांकि अमेरिका ने केवल इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है और जेट के गिराए जाने की बात को खारिज किया है। यह घटनाक्रम युद्ध के इतिहास में पहली बार F-35 पर दुश्मन हमले का प्रतीक माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह न सिर्फ सैन्य बल्कि राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण घटना है। इस बीच सोशल मीडिया पर इस बहस ने जोर पकड़ा है कि क्या अमेरिका की सबसे आधुनिक स्टील्थ तकनीक अब चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है।
#iran #f35 #****F #irgc #militaryconflict #airdefense #anti-US #war #strategicbalance #atcard #aajtaksocial