1 ré - Traduire

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जालीपा की रहने वाली दीपू कंवर ने गुजरात न्यायिक सेवा (Gujarat Judicial Service) परीक्षा में 79वीं रैंक हासिल कर जज बनने का मुकाम हासिल किया है। दीपू को यह सफलता उनके तीसरे प्रयास में मिली है।

साल 2019 में जब दीपू की शादी लोकेंद्र सिंह से हुई थी, तब वह एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। शादी के सात साल बाद उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में उनकी एक 5 साल की बेटी भी है। दीपू ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने ससुराल पक्ष को दिया है। उनके अनुसार, उनके सास-ससुर और पति ने उन्हें घर के कामकाज से पूरी तरह मुक्त रखा और आगे की पढ़ाई (LLB और LLM) के लिए लगातार प्रेरित किया।

परीक्षा के नियमों के तहत कोर्ट में प्रैक्टिस अनिवार्य होने के कारण दीपू ने साल 2021 से प्रैक्टिस के साथ ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2022 और 2023 के प्रयासों में असफलता मिलने के बाद, आखिरकार उन्होंने 2025 की परीक्षा में 79वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

image