19 часы - перевести

आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन त्रिपुरा के उदयपुर स्थित माँ त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर माँ ब्रह्मचारिणी के चरणों में नतमस्तक होकर देश की समृद्धि, जनकल्याण और प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
यह पवित्र धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सनातन शक्ति परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतीक है। पूर्वोत्तर भारत की यह पुण्यभूमि हमारी समृद्ध विरासत का गौरव है, जहाँ हर मंदिर, हर परंपरा और हर श्रद्धा भारत की आत्मा को और सशक्त बनाती है।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण इसी भावना को साकार कर रहा है, जहाँ आस्था और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।
माँ त्रिपुरेश्वरी का आशीर्वाद देश के प्रत्येक नागरिक पर बना रहे और भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।

image