16 часы - перевести

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है और न्याय की मांग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इस मामले पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से सवाल किया कि आखिर इस देश में बेटियां कब सुरक्षित हो पाएंगी. मैनपुरी में दिए गए बयान में उन्होंने महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई और प्रशासनिक कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. डिंपल यादव ने कहा कि “मेरी खुद की बेटी भी 19 साल की है,” और अंकिता के साथ हुई घटना को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुनकर हर मां का दिल दहल जाता है और समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ती है.

#ankitabhandari #dimpleyadav #abpnews

image