महाराष्ट्र के नासिक में खुद को त्रिकालज्ञानी और अवतारी पुरुष बताने वाले कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात का एक और घिनौना सच सामने आया है. तांत्रिक उपायों और भविष्यवाणी की आड़ में महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण करने वाले इस ढोंगी के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अब तीसरा मामला दर्ज किया गया है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक विवाहित महिला अपने पारिवारिक विवादों से परेशान होकर समाधान के लिए अशोक खरात के पास पहुंची थी. खरात ने महिला की मानसिक स्थिति और परेशानी का फायदा उठाया और उसे यह कहकर भ्रमित किया कि, "तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो और तुम्हारा वर्तमान पति से तलाक पहले से ही तय है." आरोप है कि खरात ने धार्मिक अनुष्ठान, तांत्रिक उपायों और अपनी फर्जी शक्तियों का खौफ दिखाकर महिला का लगातार यौन शोषण किया.