10 saat - çevirmek

चंद्रहासोज्जवलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनि ।।
चैत्र नवरात्र के षष्ठम दिवस पर शौर्य, पराक्रम और विजय की अधिष्ठात्री माँ कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन।
उनका दिव्य और तेजस्वी स्वरूप भक्तों के जीवन में साहस, निर्भयता और आत्मबल का संचार करता है। माँ की कृपा से असत्य पर सत्य की विजय हो, समस्त बाधाएँ दूर हों और जीवन में धर्म, शक्ति तथा सफलता का प्रकाश फैले। उनकी अनुकम्पा से प्रत्येक जन स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहे तथा राष्ट्र निरंतर उन्नति और गौरव के पथ पर अग्रसर होता रहे।
जय माता दी!
#माँ_कात्यायनी

image