10 часы - перевести

फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद जैसे किरदार के ISI कनेक्शन को दिखाए जाने पर पूर्व DGP विक्रम सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि अतीक के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध होने पर कोई शक नहीं होना चाहिए।
विक्रम सिंह के मुताबिक, अतीक ने खुद अपने बयान में कबूल किया था कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए AK-47, पिस्टल और RDX जैसे हथियार उसके गैंग तक पहुंचते थे, जो पंजाब में गिराए जाते थे।
उन्होंने यह भी बताया कि तलाशी के दौरान पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के कारतूस भी बरामद हुए थे।
साथ ही उन्होंने अतीक का समर्थन करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।
#dhurandhar

image