1 d - перевести

1899 में बनी ये भव्य इमारत सिर्फ पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि उस दौर की रॉयल लाइफस्टाइल की जीती-जागती मिसाल है। विक्टोरियन गोथिक शैली में बना इसका हर कोना—ऊँचे-ऊँचे टॉवर, नक्काशीदार खिड़कियाँ और शाही मेहराबें—ऐसा एहसास कराती हैं जैसे आप किसी पुराने राजसी युग में पहुँच गए हों।

यहाँ की हवा में आज भी इतिहास की खुशबू है, और हर दीवार एक अनकही कहानी सुनाती है।
राजभवन सिर्फ उत्तराखंड के राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि उन खास लम्हों का गवाह है जहाँ समय ठहर सा जाता है…

image